मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर। राहुल गांधी के साथ हुई बैठक।

 कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री  के लिए कमलनाथ के नाम पर मुहर लगा दी है। राहुल गांधी के साथ हुई बैठक में एके एंटोनी, जितेंद्र सिंह भंवर, कमलनाथ और सिंधिया भी मौजूद थे। राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से 'शक्ति एप' के जरिए भी उनकी पसंद पूछी है. बताया जा रहा है कि ज्यादातर विधायकों ने सीएम के लिए कमलनाथ का नाम चुना था। इसका औपचारिक ऐलान  8.30 बजे के बाद होगा, इसी समय कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। मुख्यमंत्री पद की शपथ 14 दिसंबर को हो सकती है।
KAMALNATH
KAMALNATH
मध्य प्रदेश में कांग्रेस 15 साल बाद सत्ता में लौटी है कमलनाथ को कांग्रेस की जीत का सबसे बड़ा नायक बताया जा रहा है। कमलनाथ मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से 10वी बार से सांसद हैं। एक मई 2018 को मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बने इसके बाद बड़ी जीत मिली। कमलनाथ ने अपने जिले छिंदवाड़ा में सात में से छह सीट पर कांग्रेस को जीत दिलाई। कमलनाथ सबसे अमीर संसद सदस्यों में से  हैं। उन्होंने 2014 चुनाव में अपनी आय 206 करोड़ रुपये बताई थी। कमलनाथ 71 साल के हैं

No comments