हॉकी विश्व कप की शुरुआत। भारत कर रहा है मेजबानी। उद्घाटन समारोह में माधुरी दीक्षित और शाहरुख खान करेंगे शिरकत।

भुवनेश्वर में आज हॉकी विश्व कप 2018 का उद्घाटन समारोह होगा।  इसके लिए पूरा स्टेडियम सज-धज कर तैयार है। उद्घाटन समारोह  आज शाम 5: 30 बजे से शुरू होगा।  उद्घाटन की शुरुआत एक शानदार ओपनिंग सेरेमनी के साथ होगी।
Hockey World Cup 2018,men's hockey world cup,opening ceremony
Hockey World Cup 2018
इस उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड की हस्तियां भी अपने जलवे दिखाएंगी।  उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड की मशहूर स्टार माधुरी दीक्षित अभिनेता और शाहरुख खान भी शिरकत करेंगे। माधुरी दीक्षित मानवता के संदेश की थीम की प्रस्तुती में  धरती मां की भूमिका में होंगी अगले दिन होने वाले अन्य समारोह में सलमान खान और मशहूर संगीतकार ए आर रहमान भी भाग लेगे।
भारत तीसरी बार हॉकी विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। इस टूर्नामेंट में 16 देश हिस्सा ले रहे हैं। सभी 16 देशों को चार अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है। टूर्नामेंट 28 नवंबर से 16 दिसंबर तक चलेगा। इस विश्व कप में भारत अपना पहला मैच आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा। भारत की कोशिश दक्षिण अफ्रीका पर बड़ी जीत के साथ आगाज कर शुरू से ही लय पाने की होगी।
आठ बार की ओलिंपिक चैंपियन भारतीय टीम 1975 में एकमात्र विश्व कप जीती थी पिछले चार दशक से यूरोपीय टीमों ने विश्व हॉकी पर दबदबा बनाये रखा है। भारत ने 1975 के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन मुंबई में 1982 में हुए विश्व कप में किया जब वह पांचवें स्थान पर रहा था। भारतीय टीम के सामने इस बार अपने हॉकी प्रेमियों को पदक की सौगात देने की चुनौती होगी भले ही इस पदक का रंग कुछ भी हो। 
मैच की जगह
टूर्नामेंट के सभी मैच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेले जाएंगे
मैच का समय
बेल्जियम बनाम कनाडा - शाम पांच बजे
भारत बनाम साउथ अफ्रीका - शाम सात बजे


No comments