मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव। कांग्रेस सत्ता में आएगी या फिर शिवराज सिंह चौहान चौथी बार मुख्यमंत्री बनकर पीएम मोदी की कर पाएंगे बराबरी
Madhya pradesh assembly polls |
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में 230 सीटों के लिए मतदान छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण तरीके से निपट गया। मध्यप्रदेश में तय हो गया है कि अगले पांच साल तक किसका राज रहेगा। इसी के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित 2908 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। पूरे राज्य में लोगों में मतदान के प्रति खासा उत्साह देखने को मिला। शुरुआत में मतदान की गति काफी धीमी रही लेकिन दिन चढ़ते-चढ़ते मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की लंबी लाइन नजर आने लगी। कई जगहों पर ईवीएम में खराबी आई जिसके चलते यहां देरी से मतदान शुरू हुआ। कुछ एक घटनाओं को छोड़ दें तो अमूमन राज्य में सभी जगहों पर मतदान शांतिपूर्वक से संपन्न हो गया। 2013 के विधानसभा चुनाव में 72.13 फीसदी मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार मध्यप्रदेश में रिकॉर्ड 75% मतदान हुआ हैShivraj Singh |
मध्यप्रदेश के चंबल क्षेत्र के कुछ स्थानों पर मारपीट, गोलीबारी और मतदान केंद्रों में तोड़फोड़ की घटनाओं के अलावा पूरे राज्य में मतदान शांतिपूर्ण रहा। हालांकि छह बजे के बाद भी कई स्थानों पर मतदाताओं की कतारें लगी हुई थीं। नतीजे 11 दिसंबर आएंगे। इस दिन सामने आएगा कि शिवराज इतिहास रचते हैं या कांग्रेस की सत्ता में वापसी होती है। अब सवाल यह है कि शिवराज सिंह चौहान चौथी बार मुख्यमंत्री बनकर पीएम मोदी (PM Modi) की कर पाएंगे कर पाएंगे या फिर कांग्रेस सत्ता में आएगी।
MP voting polls |
शिवराज सिंह चौहान यहां 2005 से मुख्यमंत्री पद पर हैं। राज्य में सबसे लंबे वक्त तक मुख्यमंत्री पद पर रहने का रिकॉर्ड भी शिवराज सिंह चौहान के नाम ही दर्ज है। अगर शिवराज सिंह चौहान इस बार फिर मुख्यमंत्री बनते हैं तो वह पीएम मोदी की बराबरी कर लेंगे. बता दें कि प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी चार बार गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
कांग्रेस कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कमलनाथ ने कहा कि राज्य के हर वर्ग में भाजपा सरकार के खिलाफ असंतोष था, यह चुनाव प्रदेश की जनता और भाजपा के बीच था, राज्य में कांग्रेस का मुख्यमंत्री कौन होगा, यह सवाल जब कमलनाथ से पूछा गया तो उनका जवाब था कि राहुल गांधी जिसे चाहेंगे वही राज्य का मुख्यमंत्री होगा।
Post a Comment