मोदी सरकार की कूटनीतिक कामयाबी, 2022 में जी-20 की मेजबानी इटली की जगह भारत करेगा।

 2022 में जी-20 की मेजबानी भारत करेगा

india will host 2022 g 20 conference, pm modi
PM MODI


2022 में जी-20 सम्मेलन भारत में आयोजित होगा अर्जेंटीना में चल रहे जी-20 सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका ऐलान किया. वर्ष 2022 में जी 20 सम्मेलन की मेजबानी इटली को करनी थी। उन्होंने कहा कि 2022 में जी-20 की प्रस्तावित मेजबानी कर रहे इटली से हमने विनती की थी, जिसे इटली ने मान लिया है  मोदी ने भारत को इसकी मेजबानी मिलने के बाद इसके लिए इटली का शुक्रिया अदा किया। साथ ही, उन्होंने जी-20 समूह के नेताओं को 2022 में भारत आने का न्यौता दिया।

 अफ्रीका के राष्ट्रपति  सिरिल रमफोसा 2019 के गणतंत्र दिवस परेड में  होगे मुख्य अतिथि

 इससे पहले पीएम मोदी ने साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति  सिरिल रमफोसा के साथ मुलाकात की थी. मोदी ने उन्हें 2019 के गणतंत्र दिवस परेड में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का न्यौता दिया था. इसे अफ्रीकी राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है.  वर्ष 2022 में भारत की आजादी के 75 साल भी पूरे हो रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने घोषणा के बाद ट्वीट किया, ‘‘वर्ष 2022 में भारत की आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं। उस विशेष वर्ष में, भारत जी-20 शिखर सम्मेलन में विश्व का स्वागत करने की आशा करता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में कई बड़े मुद्दों पर की चर्चा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से भी की त्रिपक्षीय बातचीत।

 https://indiaspeednews.blogspot.com/2018/12/pm-modi-trump-japan-prime-minister-brics.html

No comments